धौलपुर: कलेक्टर निवास के सामने बाई को बचाने के चक्कर में कार पलटी, सात लोग हुए घायल
धौलपुर में कलेक्टर निवास के सामने बाइक को बचाने के चक्कर में एक कार पलट गई। हादसे में 4 महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक भारत सिंह ने बताया कि वे सभी मध्य प्रदेश के जोरा के रहने वाले हैं। वृंदावन के दर्शन करके वापस लौट रहे थे। हाईवे पर एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश में कार असंतुलित होकर पलट गई