बालोद: तेंदुए के रेस्क्यू के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाई, जगतरा और आसपास धारा 163 लागू, गांव में घूमने पर मनाही
Balod, Balod | May 8, 2026 तेंदुए के रेस्क्यू के बाद जगतरा और आसपास के गांवों में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। गांव के चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। रात के समय गांव की गलियों में अनावश्यक आवाजाही पर रोक लगाई जा रही है।