बूरमू: मंदना टोली में अज्ञात चोरों ने 3.50 लाख रुपये नकद और लगभग 5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ।
Burmu, Ranchi | Jul 20, 2026 बुढ़मू प्रखंड के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के मंदना टोली में रविवार की रात बड़ी चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए करीब 3.50 लाख रुपये नकद और लगभग 5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस घटना से पीड़ित परिवार के साथ-साथ आसपास के ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है।