हरिहरगंज: हरिहरगंज प्रखंड सभागार में खरीफ कर्मशाला, किसानों को कम बारिश में खेती की जानकारी दी गई
हरिहरगंज प्रखंड सभागार में मंगलवार के दोपहर 1 बजे कृषि विभाग पलामू के सौजन्य से प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कृषि सलाहकार समिति के अध्यक्ष राजू कुमार मेहता ने की, जबकि संचालन प्रखंड कृषि पदाधिकारी ब्रजेश कुमार ने किया। कर्मशाला में प्रतिनिधि, कृषक मित्र, पैक्स अध्यक्ष तथा जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाएं शामिल थी।