जगदलपुर: पूर्व मंत्री कवासी लखमा की 1 साल बाद जेल से रिहाई, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने दी प्रतिक्रिया, कहा- सत्य की जीत
कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि "हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का नतमस्तक होकर स्वागत करते हैं। यह भाजपा के तमाम राजनीतिक षडयंत्रों की करारी हार है, जो हमारे नेता को रोकने के लिए रचे गए थे। लखमा जी अब और दोगुनी ताकत के साथ जनता की लड़ाई लड़ेंगे। "यह फैसला गवाही है कि कवासी लखमा जी को साजिश के तहत सलाखों के पीछे रखा गया था।