चकिया: केराडीह में पुलिया निर्माण पर उठे सवाल, घटिया सामग्री के आरोप में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जांच की मांग
केराडीह गांव में नहर पर कराए जा रहे पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।आज शनिवार सुबह 10 बजे को पुलिया निर्माण कार्य में अनियमितता और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। वही मामले मे वही कृष्ण कुमार मुख्य अभियंता pwd द्वारा जाँच कर कार्यवाही की बात कही गयी।