मड़ियाहू: तीन अलग-अलग मामलों में दर्ज की गई प्राथमिकी
बरसठी थाना क्षेत्र में मारपीट, गाली-गलौज, धमकी, रास्ता रोकने और बांस काटने से जुड़े तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में दीनापुर गांव में बांस काटने को लेकर हुए विवाद में श्रीनाथ तिवारी ने पड़ोसी पंकज तिवारी पर घर आकर गाली-गलौज, मारपीट करने और बांस जबरन काट लेने का आरोप लगाया है।