पिंड्रा: सोनपुरवा में जनकल्याण खेती बचाओ अभियान संपन्न, विधायक ने किसानों को आधुनिक खेती के लिए किया प्रेरित
वाराणसी के बड़ागांव विकासखंड स्थित ग्राम सोनपुरवा में समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान और सघन खेती बचाओ अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रोहनिया के क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर सुनील पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और किसानों तथा ग्रामीणों को संबोधित किया।