चैनपुर: चेड़ाबार में सरना स्थल की राशि से दुर्गा मंदिर का निर्माण, आशुतोष ने डीसी से जांच की मांग की
आदिवासी नेता आशुतोष सिंह चेरो ने शनिवार शाम 5 बजे आरोप लगाते हुए कहा है कि आदिवासी समुदाय के सरना स्थल की घेराबन्दी, सौन्दर्यीकरण, आधारभूत संरचना के विकास के लिए 25 लाख रूपये की स्वीकृति ग्रामसभा प्रदान करती है, परन्तु प्रखंड के ग्राम चेड़ाबार में सरना स्थल योजना संख्या वर्ष 67-2025-26 की 25 लाख की राशि का दुरूपयोग किया गया।