सरमथुरा: नौतपा की भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग बेहाल, सरमथुरा उपखंड में रात 10 बजे से गुल रही बिजली
सरमथुरा उपखंड क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 10 बजे अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे भीषण गर्मी के बीच लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नौतपा के चलते क्षेत्र में तापमान लगातार ऊंचाई पर बना हुआ है और गर्म हवाओं के कारण दिन ही नहीं बल्कि रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। ऐसे में घंटों बिजली कटौती ने आमजन की मुश्किलें और बढ़ा दीं। बिजली बंद हो