तालबेहट: डुलावन गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक दंपति से लाठी-डंडों से मारपीट, बार थाने में मामला दर्ज
बार थाना क्षेत्र अंतर्गत डुलावन गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर एक दंपति के साथ जमकर लाठी डंडों से मारपीट हुई है,उक्त मामले में घायल महिला के पति ने जानकारी देते हुए बताया बड़े भाई और भाभी सहित पिता ने मारपीट की है, जिसको लेकर बार थाने में शिकायत दी,उक्त मामले में बताया गया लड़ाई झगड़े के मामले में मामला दर्ज हुआ है, आगे की कार्रवाई जारी है।