एटा: एटा में अपराध रोकने के लिए रात 10 बजे होटल-ढाबे बंद, एसपी सिटी श्वेताभ पांडेय ने सड़क किनारे प्रतिष्ठान बंद कराए
एटा जिले में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने रात 10 बजे के बाद होटल, ढाबों और सड़क किनारे संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों को बंद करा दिया है। इस कार्रवाई में एसपी सिटी श्वेताभ पांडेय खुद सड़क पर उतरे।यह निर्णय जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और रात के समय होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए लिया गया है। पुलिस का मानना ह