शिवपुरी नगर: रातिकिरार गांव में सड़क पार कर रहे मजदूर को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत
शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के रातिकिरार गांव में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब मजदूरी के लिए जा रहे युवक को सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। ट्रैक्टर का टायर युवक के ऊपर से गुजर जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।