सरधना: हज यात्रियों का पहला जत्था हज पर रवाना, पूर्व विधायक अब्दुल वहीद कुरैशी के परिवार के दर्जन भर पुरुष व महिलाएं भी शामिल
सरधना नगर क्षेत्र से हज़ बेतुल्लाह पर जाने वाले lagbhag 25 हज यात्रियों का पहला जत्था खुशियों के साथ रवाना हुआ इस जत्थे में एक ही परिवार से जाने वाले लगभग एक दर्जन हाजी भी पाक सर जमीन की जियारत और इरकाने हज पूरा करने के लिए निकल पड़े इसी जत्थे में पूर्व विधायक मरहूम हाजी अब्दुल वहीद कुरैशी के भतीजे जीशान कुरैशी अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ रवाना हुए