कोंच: पेड़ कटाई के कारण आंती ग्रीड से 6 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
Konch, Gaya | Apr 19, 2026 गोह ग्रिड से आंती ग्रिड को जाने वाली 33 केवीए बिजली लाइन में सोमवार को पेड़ कटाई कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक प्रभावित रहेगी। इस संबंध में कनीय अभियंता विकास कुमार ने बताया कि लाइन के किनारे लगे पेड़ों की कटाई एवं साफ-सफाई के कार्य को लेकर यह शटडाउन लिया जा रहा है।