पन्ना: पन्ना टाइगर रिजर्व में बिना अनुमति प्रवेश करने पर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत 30-40 लोगों पर कार्रवाई की तैयारी
Panna, Panna | May 12, 2026 पन्ना टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित क्षेत्र में अनधिकृत प्रवेश को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। केन-बेतवा परियोजना प्रभावितों से मिलने पहुंचे पटवारी पर कोर जोन के नियमों के उल्लंघन का आरोप है। प्रशासन अब वीडियो के आधार पर वन प्राणी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की तैयारी में है।