उत्पाद विभाग की टीम द्वारा डुमरी चेकपोस्ट पर एक शौचालय सफाई टैंकर से 88 पेटी यानि 792 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त किया गया है। साथ ही चालक और उपचालक को भी गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में की गई है। उक्त जानकारी उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने मंगलवार की शाम 4:00 बजे दी है।