समस्तीपुर: गद्दोपुर गांव में चाकु मारकर मो० सद्दाम की हत्या के मामले में 72 घंटा के अंदर वांछित 03 अभियुक गिरफ्तार
07.07.2026 को समय करीब 22:00 बजे बंगरा थाना अन्तर्गत ग्राम गद्दोपुर में आपसी विवाद के कारण मारपीट के दौरान मो० सद्दाम उम्र 35 वर्ष पिता मो० गफ्फार सा० गद्दोपुर थाना बंगरा जिला समस्तीपुर के सिने में चाकू मार कर हत्या कर दिया गया था। इस मामले में तीन आरोपी हत्या में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार