हुज़ूर: कारोंद में चार मंजिला इमारत में लगी आग, लाखों रुपये का नुकसान
Huzur, Bhopal | May 13, 2026 भोपाल के कारोद स्थित चार मंजिला बिल्डिंग में बुधवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर स्थित इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के पास रखे जनरेटर में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आसपास रखा फर्नीचर और एयर कंडीशनर भी जल गए|