धमतरी: पिकअप वाहन की ठोकर से पेट्रोलिंग कर रहे हवलदार की हुई मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज
बता दें कि कोतवाली थाना में पदस्थ विजय बैरागी मंगलवार-बुधवार की मध्य रात मोटरसाइकिल से रात्रि पेट्रोलिंग कर रहे थे। तभी सिहावा चौक के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। हादसे में विजय बैरागी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक नगर सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही इस मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर।