मदनपुर: मानसून की दस्तक के साथ सोनडीह में धान रोपनी शुरू, किसानों ने सरकार से सिंचाई और MSP की मांग की
हल्के मानसून की शुरुआत के साथ ही मदनपुर प्रखंड के सोनडीह गांव में खरीफ खेती का शुभारंभ हो गया है। गांव के किसान एवं समाजसेवी लड्डू सिंह ने बुधवार को लगभग 25 बीघा भूमि में धान की रोपनी का कार्य शुरू कराया। लड्डू सिंह ने बताया कि पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण बोरिंग के सहारे और भगवान के भरोसे धान की रोपाई कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि खेती ही उनके परिवार