कानपुर में जलभराव से हाहाकार! मकड़ीखेड़ा में 50 हजार लोग परेशान, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
कानपुर में लगातार बारिश के बाद मकड़ीखेड़ा क्षेत्र में जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई है। जगह-जगह सड़कें और गलियां पानी में डूबी हैं, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित बताई जा रही है।
जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय मौके पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान जलनिकासी व्यवस्था की स्थिति देखी गई। पानी निकालने के लिए पंप भी लगाए गए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नालों की सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था समय रहते दुरुस्त नहीं होने के कारण बारिश के बाद हालात बिगड़ गए। मकड़ीखेड़ा का करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबा नाला कई जगह क्षतिग्रस्त और चोक बताया जा रहा है।
अब लोगों की मांग है कि बारिश के बाद सिर्फ पानी निकालने की कार्रवाई नहीं, बल्कि जलभराव की सम�