मऊरानीपुर: उल्दन पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल व तमंचे व एक जिंदा कारतूस के साथ सिजारा मोड से युवक को किया गिरफ्तार,भेजा जेल।
थाना प्रभारी उल्दन ने बताया कि SI प्रभाकांत साहू,अंकित धामा,सिपाही सोनू कुमार ने सिजारा मोड से पर ग्राम बुडावली थाना सकरार निवासी आजाद अहीरवार पुत्र रामेश्वर को काले रंग की चोरी की स्पेलेंडर मोटरसाइकिल एक अदद देशी तमंचा,एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 3/25 एक्ट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।