लखीमपुर सदर तहसील में बीसी सखियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे सदर तहसील क्षेत्र की बीसी सखियां कलेक्ट्रेट पहुंचीं और एकजुट होकर अपनी समस्याएं रखीं। सखियों का कहना है कि शासन द्वारा जारी सभी आदेशों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।