रघुराजनगर नगरी: जिला अस्पताल से देर रात बच्चा चोरी का प्रयास, महिला को शक होने पर झोला फेंककर भागा बदमाश
सतना। जिले के सबसे बड़े सरकारी सरदार वल्लभभाई पटेल अस्पताल में सुरक्षा की पोल खोलने का एक मामला सामने आया है। यहां के गायनिक वार्ड से एक दिन के नवजात को चोरी करने का प्रयास किया गया। घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात लगभग 2 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार माडा टोला निवासी शिवानी चौधरी ने मंगलवार की सुबह एक बच्चे को जन्म दिया था।