चंदेरी: ग्राम बडेरा निवासी गेंदालाल पाल के साथ तीन लोगों ने की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी गेंदालाल पाल उम्र 32 वर्ष निवासी चक बडेरा ने बताया कि 19 अप्रैल की देर रात करीबन 11:00 बजे गांव के ही तीन लोगों ने मुझे बेवजह अश्लील गालियां दी और मेरे साथ मारपीट की साथ ही मुझे जान से मारने की धमकी भी दी। चंदेरी पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।