बड़वानी: किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, पुराने कलेक्ट्रेट के सामने किया धरना-प्रदर्शन
बड़वानी भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी बड़वानी द्वारा आज पुराने कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर कांग्रेस पदाधिकारियों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमें वक्ताओं के द्वारा किसान विरोधी नितियों को लेकर अपनी बात रखी जा रही है वहीं जिलाअध्यक्ष नानेश चौधरी ने विस्तृत रूप से बताया।