सांगानेर: हरमाड़ा थाना इलाके के मंगलम विहार में सूने घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने लाखों रुपए के जेवरात और नकदी की चोरी की
हरमाड़ा थाना इलाके के बैनाड़ रोड स्थित मंगलम विहार कॉलोनी में चोरी का मामला सामने आया है। जहां अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया और लाखों रुपए के आभूषण,बेशकीमती कपड़े,नकदी लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार वारदात के समय मकान मालिक महेंद्र कुमार शर्मा परिवार सहित चौमूं स्थित ससुराल गया था। वही पीड़ित ने हरमाड़ा थाने में चोरी का मामला दर्ज करवाया है