बुरहानपुर: सुभाष ग्राउंड पर जेसीबी से फूटी जलावर्धन पाइपलाइन, 10 वार्डों में पानी की सप्लाई बाधित, अफसरों ने किया दौरा
बुरहानपुर में जलावर्धन योजना की मुख्य पाइप लाइन फूटने से शहर के 10 से अधिक वार्डाे में पानी का सप्लाई नहीं हुआ। सुभाष ग्राउंड में बनी पानी की टंकी से निकली पाइप लाइन फूटने से यह स्थिति बनी। निगम अफसरों ने बताया कि ग्राउंड पर दुकानों का निर्माण चल रहा है, जेसीबी से गड्ढें की खुदाई हो रही थी, इस दौरान जेसीबी से जलावर्धन की पानी की पाइप लाइन फूट गई है।