सावर: ग्राम घटियाली मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी को सावर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, चांदी का छत्र-मुकुट किया था पार
Sawar, Ajmer | Jul 3, 2026 सावर थाना क्षेत्र के ग्राम घटियाली मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी त्रिलोकचंद पाराशर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।थानाधिकारी बनवारी लाल ने शुक्रवार को शाम 4 बजे जानकारी दी।आरोपी ने मंदिर से चांदी का 250 ग्राम का छत्र और 300 ग्राम का मुकुट चोरी किया था।आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की।आरोपी त्रिलोकचंद से चोरी का माल बरामद करने के प्रयास जारी है।