छौड़ाही: दौलतपुर मालीपुर सड़क पर पतला पोखर के निकट तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
दौलतपुर-मालीपुर सड़क पर थाना क्षेत्र के पतला पोखर के निकट रविवार शाम तेज रफ्तार से जा रहे बाईक का पेड़ में ठोकर मार देने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाईक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने उपचार के लिये अस्पताल भेज दिया। युवक छौड़ाही गांव निवासी जयराम महतो उर्फ भाईलाल महतो का लगभग 20 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार था।