मिहींपुरवा: मिहींपुरवा बाजार में नो एंट्री के समय में परिवर्तन को लेकर व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मिहींपुरवा में उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा एसडीम को ज्ञापन सौंपते हुए बाजार में निर्धारित नो एंट्री के समय को सुबह 9:00 से शाम 6:00 बजे तक किए जाने की मांग की। बाजार में अक्सर जाम लगने के कारण उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने आदेश पारित कर सुबह 8:00 से 9:00 बजे तक बाजार में बड़े भारी वाहनों पर प्रवेश पर रोक लगाई थी। व्यापार मंडल ने समय बदलने की मांग की।