मिहींपुरवा: कतर्नियाघाट जंगल में पेड़ से लटकता मिला ग्रामीण का शव, एक महीने पहले हुआ था घर से लापता
सुजौली थाना क्षेत्र के कटिकोट के नारायण ताडा गांव निवासी कुंदन 50 वर्ष पुत्र मोती एक माह पूर्व छठ पर्व के दिन घर से लापता हो गया था जिसके गुमशुदगी परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी काफी खोजबीन के बाद कुछ पता नहीं चला तो शुक्रवार की सुबह कतर्नियाघाट के सेंट्रल स्टेट फार्म के जंगल में ग्रामीण का शव पेड़ के फंदे से लटकता हुआ पाया गया पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।