गभाना: चंडौस पुलिस ने नगला पदम में जानलेवा हमले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
चंडौस थाना क्षेत्र के नगला पदम गांव में रंजिश के चलते एक ही परिवार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नगला पदम निवासी पीड़ित राजवीर सिंह ने चंडौस थाना में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि 21 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे गांव के ही लोगों परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया था