जिम में एक्सरसाइज करते समय अचानक बिगड़ी तबीयत, एसओजी जवान की मौत
उत्तराखंड के बनबसा से एक दुखद खबर सामने आई है। जिम में नियमित व्यायाम कर रहे एसओजी जवान गिरीश भट्ट की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय गिरीश भट्ट उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे और पिछले करीब तीन वर्षों से नियमित रूप से जिम में व्यायाम कर रहे थे। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार, पुलिस विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर है। फिलहाल मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
#UttarakhandNews #GymIncident
#SOGJawan #BreakingNews #ViralNews