हज़ारीबाग: बड़कागांव में BGR माइनिंग साइट ऑफिस पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, तोड़फोड़ से मचा हड़कंप
हजारीबाग के बड़कागांव स्थित बादाम कोल परियोजना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह आठ बजे हजारों ग्रामीणों ने BGR माइनिंग के साइट ऑफिस पर विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर तोड़फोड़ की है, ग्रामीणों का आरोप है कि भूमि अधिग्रहण के बावजूद उन्हें उचित मुआवजा, स्थायी रोजगार और पुनर्वास का लाभ नहीं मिला है,