हाथरस: गांव गोजिया में भेड़ के बच्चे को बुलेट ने मारी टक्कर, विरोध पर हुआ बवाल, पिता-पुत्र से मारपीट का आरोप
मुरसान थाना क्षेत्र के गांव गोजिया में रविवार दोपहर 1:30 बजे के लगभग गांव के किसी व्यक्ति ने भेड़ के बच्चे को अपनी बुलेट बाइक से टक्कर मार दी इस दुर्घटना में भेड़ के बच्चे के पैर में चोट आयी है जब इस बात का विरोध पशु के मलिक ने किया तो बुलेट बाइक स्वरों ने पिता पुत्र को जमकर मारपीट करते हुए घायल कर दिया पीड़ित द्वारा थाने में इस मामले की शिकायत की गई है