अकबरपुर: रनिया थाना पुलिस ने पत्नी को छत से ढकेलकर हत्या करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना रनिया पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए लड़ाई झगड़ा व मारपीट कर स्वयं की पत्नी रीता शर्मा की छत से ढकेलकर हत्या कर देने के मामले में मुखबिर की सटीक सूचना पर नामजद अभियुक्त रिषभ शर्मा पुत्र अवधबिहारी शर्मा उम्र करीब 33 निवासी किशरवल थाना रनिया को उसके घर से गिरफ्तार किया गया और अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल बरामद किया गया।