विभूतिपुर: विभूतिपुर के पतैलिया वार्ड 5 में ठनका गिरने से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत
पतैलिया वार्ड 5 में रविवार शाम एक दुखद घटना घटी, जिसमें ठनका गिरने से 65 वर्षीय वृद्ध उदगार चौरसिया की मौत हो गई। इस अप्रत्याशित घटना से मृतक के परिवार में मातम छा गया है। घटना के संबंध में स्थानीय मुखिया राजकुमार महतो ने जानकारी दी कि उदगार चौरसिया खेत से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई।