विभूतिपुर: विभूतिपुर के संस्कृत विद्यालय खोकसाहा के पास टोटो से गिरने के बाद हाईवा ने महिला को कुचला, मौके पर मौत
संस्कृत विद्यालय खोकसाहा के समीप गुरुवार की दोपहर एक हृदयविदारक घटना घटी, जिसमें एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।यह हादसा तब हुआ जब महिला एक टोटो रिक्शा से गिर गईं और विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें कुचल दिया। मृतक महिला की पहचान सृष्टि कुमारी पतैलिया वार्ड 9 निवासी ग्रामीण चौकीदार राम शंकर पासवान की पुत्रवधू के रूप में हुई है।