विभूतिपुर: भरपुरा पटपरा में आवारा कुत्तों के हमले में 5 वर्षीय बालक घायल, इलाज जारी
भरपुरा पटपरा पंचायत के वार्ड संख्या 13 में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटनाक्रम में, संजीत यादव और सोनी देवी का पांच वर्षीय पुत्र विराज गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे आवारा कुत्तों के एक झुंड का शिकार बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चार से पांच आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक बालक विराज पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह से नोंच डाला।