मंझनपुर: भैंस चोर गिरोह की कमर तोड़ी, सात बदमाशों के बाद फरार मास्टरमाइंड चांद बाबू तमंचे समेत मंझनपुर पुलिस की गिरफ्त में
कौशाम्बी पुलिस ने पशु चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। भैंस चोरी की सनसनीखेज वारदात में वांछित चल रहे आरोपी चांद बाबू को थाना मंझनपुर पुलिस ने यूसुफपुर रारा पुलिया के पास से अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ कई स्थानों पर पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।