बारुन: सोननगर के समीप ट्रेन से गिरकर सीआईएसएफ सब-इंस्पेक्टर की मौत, अधिकारी बंगाल चुनाव ड्यूटी पर जा रहे थे
सोननगर रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के एक सब-इस्पेक्टर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले के इल्लुर निवासी 31 वर्षीय गोपी रेड्डी हेमनाथ के रूप में हुई है।