पांडू: पाण्डु–बेलहरा मुख्य पथ की जर्जर पुलिया बनी हादसे का इंतजार, गहरी दरारों के बीच दौड़ रहे भारी वाहन
Pandu, Palamu | Jun 28, 2026 पाण्डु प्रखंड के बेलहरा मुख्य पथ पर स्थित पुलिया की जर्जर स्थिति लोगों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है। पुलिया के पिलरों और संरचना में पड़ी गहरी दरारें संभावित खतरे का संकेत दे रही हैं। इसके बावजूद प्रतिदिन बसों, ट्रकों और अन्य भारी वाहनों का आवागमन जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिया की हालत लगातार खराब होती जा रही है।