पिपलोदा: सादलपुरा बोरदीया रोड पर पुलिस ने एक व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर बैठकर शराब पीते पकड़ा किया केस दर्ज।
Piploda, Ratlam | Apr 19, 2024 पिपलौदा थाना अंतर्गत पुलिस ने गांव सादलपुरा बोरदिया रोड से प्रभु लाल नामक व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पकड़ा। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सादलपुरा बोरदिया रोड पर सार्वजनिक स्थान पर बैठकर शराब पी रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया है।