मधेपुरा मद्य निषेध विभाग की टीम ने जिले में अवैध नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के रामपुर खोरा वार्ड संख्या सात में छापामारी कर टीम ने एक लीटर अवैध कोडिनयुक्त कफ सीरप बरामद किया। इस मामले में शिवकुमार यादव एवं सुबोध कुमार के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया है।