महोली: महोली इलाके में अवैध मिट्टी खनन माफिया के हौसले बुलंद, खुलेआम मिट्टी खनन कारोबार को दिया जा रहा अंजाम
Maholi, Sitapur | May 17, 2026 जनपद के महोली इलाके में लगातार अवैध मिट्टी खनन के मामले प्रकाश में आ रहे हैं बताया जा रहा है कि खनन माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वह रात हो या दिन हर समय जेसीबी मशीन और अन्य साधनों से जमीन को खोज कर मिट्टी निकालकर उनको ट्रैक्टर ट्राली में भरकर ऊंचे दामों पर बेचने का कारोबार कर रहे और जिम्मेदार मामले में मौन है।