सज्जनगढ़: सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के झलकिया गांव में गाड़ी से एंपलीफायर चोरी, मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार झलकिया निवासी प्रार्थी कलसिंह पुत्र भुस्का ने सज्जनगढ़ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। रिपोर्ट में बताया कि आरोपी भरत पुत्र छगन निवासी झलकिया ने प्रार्थी की गाड़ी में लगा कीमती एंपलीफायर चोरी कर लिया। काफी तलाश के बाद भी जब सामान नहीं मिला और आरोपी पर शक पुख्ता हुआ, तब प्रार्थी ने थाने की शरण ली।