चोलापुर पुलिस ने व्यपहरण व SC ST एक्ट के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Oct 24, 2024 चोलापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर व्यपहरण एवं एससी एसटी एक्ट से सम्बन्धित नामजद वांछित अभियुक्त सौरभ यादव उर्फ सौरू पुत्र श्याम सुन्दर यादव निवासी ग्राम रामगांव थाना चोलापुर व सुनील यादव पुत्र वंश राज यादव निवासी ग्राम रामगांव थाना चोलापुर को रामगांव कम्पोजिट विद्यालय से गिरफ्तार किया गया।