सकरा: द्वारिकापुर मिडिल स्कूल के पास पुलिस ने छापेमारी में 340 कार्टन विदेशी शराब बरामद की, तस्कर और चालक फरार
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के द्वारिकापुर मिडिल स्कूल के समीप पुलिस ने छापेमारी कर 340 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। मौके से पुलिस ने बंगाल नंबर का ट्रक, बोलेरो और मैजिक जब्त किया है। इस मामले को लेकर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जानकारी के मुताबिक तस्करों ने ट्रक पर लोड चावल की बोरी के नीचे शराब का कार्टन छुपा रखा था।